2:28 am Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

13 दिन का रिश्ता, फिर पत्नी प्रेमी संग फरार — पति ने थाने में कहा, “भगवान का शुक्र है, जान बच गई

बदायूं। बिसौली क्षेत्र में एक नवविवाहित युवक की ज़िंदगी उस वक्त बदल गई जब उसकी पत्नी शादी के महज 13 दिन बाद अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जब पुलिस ने दोनों को पकड़कर थाने लाया और पति को सूचना दी गई, तो उसने थाने में पहुंचकर जो प्रतिक्रिया दी, वह सुनकर हर कोई भावुक हो गया।

पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ देख न तो हंगामा किया और न ही गुस्साया, बल्कि बेहद शांत स्वर में कहा – “भगवान की कृपा रही कि मेरी जान बच गई। अगर हनीमून पर गया होता, तो शायद मेरी कहानी भी राजा रघुवंशी जैसी हो जाती।” उसकी यह बात सुनकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी और ग्रामीण भी स्तब्ध रह गए।

पति ने पुलिस को लिखित में दिया कि अब वह अपनी पत्नी से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहता, और वह उसे आज़ाद कर रहा है। पत्नी भी प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। यह मानवता, विश्वासघात और रिश्तों के बदलते स्वरूप की एक मार्मिक कहानी बनकर सामने आई है, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।

प्रदीप प्रजापति

विज्ञापन एक्सप्रेस