2:00 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

इको कार के चालक ने दो मोटरसाइकिलो में टक्कर

सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट

वीती रात्रि समय करीब 10:26 बजे सूचना प्राप्त हुई की कस्बा उसहैत से म्याऊ के मध्य ग्राम भंद्रा के पास इको कार के चालक ने दो मोटरसाइकिलो में टक्कर मार दी है इस सूचना पर मैं थाना अध्यक्ष मय थाना फोर्स के मौके पर पहुंचा तो देखा कि इको कार चालक ने मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर में टक्कर मार दी मोटरसाइकिल को 1.नवी जान पुत्र नियाज अहमद निवासी वार्ड नंबर 02 कस्बा व थाना उसहैत जनपद बदायूं चला रहा था जिसका दवा इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊं पर चल रहा है उक्त मोटरसाइकिल पर 2.भारती देवी पत्नी किशनलाल उम्र करीब 35 वर्ष जाति खटीक 3. किशन लाल पुत्र राम भरोसे उम्र करीब 37 वर्ष जाति खटीक 4. गोलू पुत्र किशन लाल उम्र करीब 5 वर्ष जाति खटीक निवासी गण ग्राम नरपत नगला थाना उसहैत जनपद बदायूं बैठे थे दूसरी मोटरसाइकिल पर 5.शिवम पुत्र राम प्रकाश उम्र करीब 20 वर्ष जाति यादव 6.परविंदर यादव पुत्र शिव कुमार उम्र करीब 18 वर्ष जाति यादव 7. अमित सिंह पुत्र राघवेंद्र सिंह उम्र करीब 25 वर्ष जाति ठाकुर निवासी गण ग्राम रिजोला थाना उसहैत जनपद बदायूं उक्त सभी घायल 06 लोगो को अस्पताल में भर्ती कराया हैं जिनका दवाई इलाज जिला अस्पताल बदायूं में चल रहा है

दुर्घटना कारित इको कार चालक अवनीश पुत्र भगवानदास निवासी ग्राम नौगवा नसीर नगर थाना उसहैत जनपद बदायूं उम्र करीब 35 वर्ष जाति यादव को भी दवा इलाज हेतु जिला अस्पताल बदायूं में एंबुलेंस के द्वारा लाया गया था जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है दुर्घटना कारित इको कार संख्या को थाना हाजा पर खड़ा किया गया है उक्त सभी मजरूव तथा मृतक के परिजन जिला अस्पताल बदायूं में मौजूद है उक्त घटना में सभी को मिलाकर 08 लोगों के चोटे लगी थी

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.