बदायूं। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव के पास एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कैली गांव निवासी झंडूराम अपनी बेटी कमलेशा के ससुराल, जलालपुर (थाना कादरचौक) जा रहे थे। रास्ते में पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। लेकिन परिजनों के अस्पताल पहुंचने से पहले ही झंडूराम की मौत हो गई।
घटना के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

