8:07 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला-औपचारिकता में निपटाया जा रहा मरीजों का इलाज

बदांयू 16 जून।

बदांयू जिले में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला भी मकदस से भटक गया है। यहां सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही है। विशेष जांच और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा न मिलने पर मरीजों की संख्या भी लगातार घटती जा रही है। इससे जिले की पीएचसी में स्वास्थ्य मेले के नाम पर कागजी कोरम पूरा किया जा रहा है।

जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है। लेकिन कई स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टर ही नहीं तैनात है। इससे फार्मासिस्ट ही मरीजों को दवा देकर वापस कर देते हैं। इसके अलावा मेले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष जांच और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा न उपलब्ध कराने पर मरीज भी मेले की ओर रुख कम रहे हैं। मेले में पहुंचने वाले डॉक्टर महज कागजी कोरम पूरा कर शाम को रिपोर्ट मुख्यालय भेज देते हैं।

ज्यादातर पीएचसी पर तैनात कर्मचारी अंदर से दवा कम दे रहें हैं। कमीशन के चक्कर में सभी मरीजों को मेडिकल स्टोर की पर्ची थमा रहे हैं। मरीज रामेश्वर, राजेश कुमार, रामचंद्र, सुनील कुमार, आदि ने बताया दवा के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। कभी डाॅक्टर सिर्फ खानापूर्ति के लिए दोपहर में पीएचसी आते हैं और कोरम पूरा करके लौट जाते हैं।

रविवार को आयोजित मेले में ज्यादातर पीएचसी खाली खाली ही नजर आते हैं। ओर समय से पहले ही मेले में रोगियों के ना आने से स्वास्थ्य कर्मी भी निकल लेते हैं। जबकि सीएमओ स्वास्थ्य मेला की निगरानी करते रहते हैं, समय-समय पर निरीक्षण कर बेहतर इलाज करने को चिकित्सकों को निर्देश भी देते हैं मगर सब व्यर्थ।

विज्ञापन एक्सप्रेस