7:35 am Wednesday , 19 August 2026
BREAKING NEWS

अब लालकुआं – प्रयागराज वाया कासगंज साप्ताहिक ट्रेन चलाने की तैयारी

बदांयू 16 जून।

रेलवे ने 19 जून से प्रयागराज जंक्शन-लालकुआं के बीच एक ओर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक ट्रेन चलाने की घोषणा की है। जो हर गुरुवार को चलेगी।

रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन से उत्तराखंड के लालकुआं जंक्शन के बीच एक जोड़ी ग्रीष्मकालीन ट्रेन और चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन 19 जून से 30 जुलाई तक हर गुरुवार को चलेगी।

ट्रेनों में यात्री लोड कम करने के लिए रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन से उत्तराखंड के लालकुआं जंक्शन के बीच एक जोड़ी ग्रीष्मकालीन ट्रेन और चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन नंबर 04117 प्रयागराज जंक्शन-लालकुआं साप्ताहिक ट्रेन 19 जून से 30 जुलाई तक हर गुरुवार को चलेगी।

यह रात 11:30 बजे प्रयागराज से रवाना होगी और फतेहपुर, कानपुर , कासगंज, बदांयू, बरेली होते हुए लालकुआं पहुंचेगी।

इस ट्रेन की वापसी 04118 लालकुआं जंक्शन–प्रयागराज ट्रेन 20 जून शुक्रवार को लालकुआं से दोपहर 2:50 बजे चलकर दूसरे दिन शनिवार को रात 11:35 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद प्रयागराज रवाना होगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस