1:03 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- गर्भवती महिला को बेटी सहित पीटा, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

उझानी बदांयू 13 जून।
कोतवाली क्षेत्र के गांव संजरपुर बालजीत निवासिनी आशा पत्नी नारायण सिंह ने पड़ोसी बीरेंद्र,छोटे लाल व इन दोनों की पत्नी संतोषी, पिंकी के खिलाफ 23 अप्रैल को बच्चों बच्चों के झगडे में लाठी डंडे लेकर अपनी 9 बर्षीय बेटी शीतल व खुद गर्भवती होने पर मारपीट कर घायल कर देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आशा ने लिखा कि उसके गर्भ में चोट लगने से बह बाहर रहकर इलाज कराती रही। आरोपी अब भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आशा ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने जांच सब इंस्पेक्टर संजय सिरोही को सोंप दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस