11:50 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी – ईओ के नेतृत्व में चला पोलीथीन हटाओ जागरूकता अभियान

उझानी बदांयू 13 जून।

नगर में आज शाम नगरपालिका परिषद के ईओ अब्दुल शबूर के नेतृत्व में पोलीथीन प्लास्टिक हटाओ अभियान चलाया गया। दुकानदारों को चेतावनी, के साथ जुर्माना भी वसूल किया गया। कहा कि पोलीथीन एक अभिशाप है इसका प्रयोग बंद करना चाहिए।

ईओ अब्दुल शबूर, खाद्य व सफाई निरीक्षक हरीश कुमार त्यागी ने स्टेशन रोड, सब्जी मंडी, घंटाघर चोराहा पर जाकर दुकानदारों को पोलीथीन प्रयोग ना करने की सलाह देते हुए जिस जगह पोलीथीन, प्लास्टिक ग्लास मिले उन्हें जब्त कर लिया वहीं दुकानदारों पर जुर्माना भी डाला। कहा कि आगे से ऐसा ना हो।

ईओ अब्दुल शबूर ने ज्यादातर दुकानदारों को अल्टीमेटम देकर छोड दिया कि भविष्य में पोलीथीन व प्लास्टिक गिलास आदि सामान ना मिले वर्ना कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है।

वहीं खाद्य निरीक्षक हरीश कुमार त्यागी ने लोगों को साफ सफाई के प्रति सचेत किया कहा कि आसपास गंदगी ना होने दें। गंदगी को नगर पालिका के कूड़ेदान में ही डाले। इस मौके पर निखिल मिश्रा,संजय गोतम, विकास मथुरिया,गोरव कुमार व दीपक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस