उझानी बदांयू 12 जून।
रिश्ते कितने दरक रहे हैं इसका नमूना आज फिर दिखाई दिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ने कोतवाली में अपनी नाबालिग 13 साल की बेटी को बहला-फुसलाकर घर से भगाकर ले जाने में रिश्ते के मामा-मामी सहित साढ़ू के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक गांव निवासी ने अपनी बेटी को 27 मई को अपने साले नन्हे पाल पुत्र रोशन ,सलहज गीता निवासी रोहरी दातागंज व साढ़ू हेमराज निवासी गांव महुआ भरतपुर राजस्थान के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने जांच सबइंस्पेक्टर रवेन्द्र सिंह को सोंपी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
