6:24 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

बदांयू – अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम दिवस पर निकली जनजागरण रैली

बदांयू 12 जून।

बदांयू में अंतराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस 12 जून के अवसर पर जन जागरण अभियान रैली को अपर जिलाधिकारी प्रशासन बदायूं ने हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट से रवाना किया ।

रैली जिला अस्पताल से लाबेला चौक, गोपी चौक से मुख्य बाज़ार से होते हुए नेहरू चौक तथा वहां से नगर पालिका परिसर में समापन हुआ।
रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को बाल श्रम के विरुद्ध जागरूक करना तथा बच्चों को काम पर नियोजित करने के स्थान पर
शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना था।

रैली में सिटी मजिस्ट्रेट बदायूं, जिला प्रोबेशन अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, वरिष्ठ सहायक विचित्र सक्सेना, व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र ढींगरा , सागर अरोड़ा ,प्रभारी चाइल्ड लाइन , स्वयं सेवी संगठन काशी शिक्षा समाज संस्थान एवम समग्र विकास संस्थान से बड़ी संख्या में वालियंटर्स , ट्रेड यूनियन प्रतिनिधि तथा श्रमिकों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.