बदायूं 11 जून 2005 आज पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार शहर कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी की एक बैठक फ्रंटल संगठन, विभाग और प्रकोष्ठ के गठन के संबंध में मुन्ना लाल सागर की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें कि शहर कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर योगेश जौहरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उपस्थिति कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए शहर कोऑर्डिनेटर योगेश चौधरी ने कहा कि बदायूं शहर में फ्रंटल विभाग और प्रकोष्ठ का गठन किया जाना है जो भी साथी इसमें काम करना चाहे वह अगले दो दिनों तक अपने नाम और नंबर एड्रेस शहर अध्यक्ष को दे अथवा मुझे भेज दें क्योंकि यह पुनर्गठन की कांग्रेस की बहुत मजबूत रीढ़ साबित होगा।
अध्यक्षता करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने कहा कि यह गठन हमें 15 तारीख तक करना है था जल्द से जल्द सभी साथी जो फ्रंटल, विभागों और प्रकोष्ठों में काम करना चाहते हैं जैसे आज कुछ लोगों ने आवेदन किया है और कुछ लोग जल्दी से जल्दी 15 तारीख से पहले अपना काम करने का आवेदन देने का कष्ट करें।
जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह कहां शहर के फ्रंटल विभागों और प्रकाष्टों का गठन किया आवश्यक है जिससे कि एक मजबूत कांग्रेस खड़ी हो सकें ।
शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जाहिद भाई ने महिला कांग्रेस के लिए गुलनाज खान का नाम और चिकित्सा प्रकोष्ठ के लिए डॉक्टर जावेद मिर्जा का नाम प्रस्तावित किया शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वसीम अहमद ने उनका अनुमोदन किया। हरीश कश्यप मत्स्य प्रकोष्ठ के लिए अशोक कश्यप जी का नाम प्रस्तावित किया जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वीरेश तोमर ने छात्र कांग्रेस और युवा कांग्रेस के नाम पार्टी कोऑर्डिनेटर को को दिए।
बैठक में शहर उपाध्यक्ष रफत अली का हरीश कश्यप, उपाध्यक्ष, वसीम खान श्रीमती पूनम राज, विजय प्रकाश, नरेश पाल शर्मा, मृदुल कुमार, गुलनाज खान, अशोक कुमार ,रविंद्र सिंह ,बशीर खान आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
