3:03 pm Tuesday , 18 August 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। डीएम अवनीश राय और एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह ने पौधारोपड़ किया

बिसौली। डीएम अवनीश राय और एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह ने समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद तहसील परिसर में पौधारोपड़ किया। उन्होंने कहा पेड़ है तो हम है, जिस दिन ये धरती पर नही होंगे, यहां एक भी जीव जंतु नहीं मिलेगा।
सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में आयोजित एक पेड़ मां के नाम लगाते हुए जिलाधिकारी अवनीश राय ने कहा कि केवल पौधे लगाने मात्र से ही जिम्मेदारी पूरी नहीं हो जाती, बल्कि सभी को चाहिए कि लगाए गए पौधों का अच्छे से पालन पोषण करें। ताकि लगाया गया छोटा सा पौधा कल एक वृक्ष बनाकर पर्यावरण को शुद्ध बनाकर सभी को लाभान्वित करें। एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि पौधारोपण करना और उनकी रक्षा करना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। पेड़ पौधों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। पौधे जब बड़े होते हैं तो फल, फूल एवं छाया सहित जीवन जीने के लिए ऑक्सीजन देते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस