11:53 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

भामाशाह चौराहा पुलिस लाइन से टेंपो स्टैंड हटाया जाए – ओमकार सिंह

बदायूं 9 जून 2021 आज पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार जिला बस ऑपरेटर्स यूनियन के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने बस ऑपरेटरों के साथ भामाशाह चौराहा पुलिस लाइन से चल रहे अवैध स्टैंड को हटाने की मांग की और इसके लिए एक ज्ञापन नगर
मजिस्ट्रेट को दिया
ज्ञापन देते हुए जिला बस आपरेटर यूनियन के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट को बताया कि भामाशाह पुलिस लाइन चौराहे पर करीब 3 माह से टेंपो स्टैंड चल रहा है जहां से कि उसावां , उसहैत,ककराला म्याऊं की सवारी अपनी परमिटों शर्तों के विरुद्ध टेंपो उठा रहे हैं और यह सभी टेंपो चौराहे पर से लाइन से खड़े हो जाते हैं जिससे कि प्रातः 10:00 बजे से 12:00 तक और सांय 4:00 बजे से 7:00 बजे तक इस चौराहे पर आवा गमन की बहुत असुविधा हो जाती है और उनके आड़े तिरछे सड़कों पर खड़े होने के कारण हमारी बसों का भी जाम में खड़ा होना पड़ता है हमारी बसों के नंबर कटते हैं और जाम लगने की स्थिति रहती है ।उन्होंने बताया कि पहले यह टेंपो स्टैंड मंडी समिति पर हुआ करता था और यह लगभग उत्तर प्रदेश में प्रत्येक शहर में दूरस्थ जाने वाले 16 किलोमीटर परिधि के टेंपो शहर के बाहर ही बने हुए हैं परंतु बदायूं शहर के मुख्य चौराहे भामाशाह चौराहा पुलिस लाइन पर उनका स्टैंड लगभग तीन माह से चल रहा है और वह आवागमन की सुगमता में बाधा डाल रहा है, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कोऑर्डिनेटर ,जिला बस ऑपरेटर्स यूनियन के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने जनहित में आवागमन की सुगमता हेतु इस स्टैंड को अन्यत्र स्थापित करने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में अनिल रस्तोगी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जिला बस आपरेटर यूनियन, राजीव कुमार, संजीव गुप्ता, वीरपाल, मोहम्मद अहमद, वाजिद हुसैन ,रहीशुल, सचिन गुप्ता ,छोटे मियां ओमवीर, कामेश यादव, जिला बस आपरेटर यूनियन के कोषाध्यक्ष राजू जैन, चंद्रपाल सिंह, बबलू, अखिलेश गुप्ता, आदि बस ऑपरेटर शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस