1:49 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

नगर कुंवरगांव में हुआ भंडारे का आयोजन हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

नगर कुंवरगांव में तिरपौलिया तिराहे के निकट स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में चल रहे प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत आज रविवार को प्रात: आरती के उपरांत एक विशाल भंडारे का आयोजन मंदिर कमेटी तथा नगरवासियों के सहयोग से किया गया ।जहां सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता समेत क्षेत्रवासियों तथा नगर के हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान का आशीर्वाद लिया,
मंदिर प्रबंधक ऐडवोकेट शैलेन्द्र कि नगर के ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीराम दरबार,श्री राधाकृष्ण,श्री लक्ष्मी नारायण,मां गायत्री,गणेश भगवान तथा शनिदेव महाराज की मूर्तियों की प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव का कार्यक्रम चल रहा था,जिसकी शुरुआत रविवार को कलश यात्रा के साथ हुई,सोमवार को गृह पूजन एवं अखंड हवन व मूर्ति अधिवास कार्यक्रम विधिविधान के साथ संपन्न हुआ,शुक्रवार को नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया,शनिवार को मूर्तियों की स्थापना के बाद प्रसाद वितरण किया गया,रविवार को प्रात: आरती के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया ।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गांव

 

विज्ञापन एक्सप्रेस