उझानी बदांयू 8 जून।
प्री मानसून की आहट होते ही किसानों ने धान की नर्सरी की तैयारी शुरु कर दी है। इन दिनों बीज विक्रेताओं की दुकानों पर किसानों की भीड़ धान का बीज खरीदने के लिए उमड़ रही है।
इससे पहले किसान इन दिनों धान के लिए भूमि को तैयार करने में जुटे हुए हैं।15 जून से धान की रोपाई शुरू हो जाती है।
मौसम के रुख को भांपकर किसान धान की पैदावार करने के लिए अभी से सक्रिय हो गए हैं। हालांकि धान की फसल की रोपाई में अभी कुछ दिन का वक्त बाकी है, लेकिन धान की रोपाई से पहले किसान नर्सरी तैयार कर रहे हैं। कुछ किसानों ने सिंचाई संसाधन मौजूद होने की स्थिति में मई के अंत में ही धान की पौध तैयार करना शुरु कर दिया । किसानों के अनुसार 20 मई से लेकर 20 जून तक धान की नर्सरी डालने का समय है। निर्धारित अवधि में नर्सरी डालने से समय से धान की रोपाई किसान कर लेते हैं। साथ ही समय से धान भी तैयर हो जाता है। धान की अच्छी पैदावार भी होती है। इसके लिए किसान खेतों को तैयार करना शुरु कर दिया है ।जिससे नर्सरी डालने वालों खेत में घास-फूस न रह जाए और हानिकारक जीवाणु समाप्त हो जाए।
राजेश वार्ष्णेय एमके।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

