उझानी बदांयू 8 जून।
बीती रात 11 बजे बरेली – मथुरा हाइवे पर एपीएम डिग्री कॉलेज के सामने एक तेज रफ्तार स्वीफ्ट कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी । जिससे बाइक चला रहे थाना उझानी क्षेत्र के बरामालदेव गांव के रहने वाले 50 वर्षीय कुंवरपाल पुत्र द्वारका प्रसाद व बाइक पर बैठी उनकी 22 वर्षीय बेटी मिथलेश गंभीर रूप से घायल हो गई ।
हादसे के बाद राहगीरों की भीड जुट गई और पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी । बताया जाता है कार चालक बाइक सवारों को टक्कर मारकर कार छोड़कर दूसरी कार में बैठकर फरार हो गया ।
मौके पर पहुचे पत्रकार अंकित चौहान व जयपाल सिंह ने पुलिस की मदद से एम्बुलेंस द्वारा घायल पिता पुत्री को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया । फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राजेश वार्ष्णेय एमके


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
