दूर दराज के बहुत से पत्रकारों व परिचितों ने भी फातेहा में शिरकत कर मगफिरत के लियें की दुआयें खैर
बदायूँ। राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी दैनिक व साप्ताहिक समाचार पत्र रेड हैंडेड के स्वामी मुद्रक प्रकाशक एंव प्रधान संपादक महताब खान की मरहूम वालिदा (माता जी) दरख्शां वेगम के रस्में चेहलुम की फातेहा का सैदपुर स्थित रेड हैंडेड कार्यालय पर आयोजन किया गया जिसमें बहुत से परिवारजनों, परिचितो व पत्रकारों ने मौजूद रहकर मरहूम वालिदा दरख्शां वेगम की मगफिरत के लियें अल्लाह से दुआये खैर की।
सैदपुर स्थित रेड हैंडेड अखबार के कार्यालय पर मरहूम वालिदा दरख्शां वेगम के चेहलुम की फातेहा की रस्म अदायगी की गई जिसमें सुवह कुरआन ख्वानी के बाद मीलादे पाक की महफिल सजाई गई जिसमें मदरसे के बच्चों व नातख्वाओं ने नूरानी व रूहानी नाते पाक पेश की सलातो सलाम के नजराना-ए-अकीदत पेश करने के बाद चेहलुम की फातेहा की गई जिसमें मरहूम दरख्शां वेगम के दरजात बुलंद कर जन्नातुल फिरदौस में आले आला मुकाम हासिल होने के लिये अल्लाह से मगफिरत के लियें दुआये खैर की गई। बाद में फातेहा के खाने की महफिल भी चली जिसमें सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
चेहलुम की फातेहा में शिरकत करने के लियें परिजनों के अलावा देहली से वरिष्ठ पत्रकार इकबाल खान, ककराला से वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली खान राजपूत, बदायूँ ब्यूरो चीफ अफ़जल अज़ीज़ खान, दिल्ली से संपादक अजीत कुमार, सैदपुर चेयरमैन इशरत अली खान, जफर खान,गौहर खान, मुजीब खान पत्रकार, शाहिद खान पत्रकार, सय्यद मुनतजर, रहीस अली खान, अनवर अली खान एडवोकेट, अरसलान अफजल खान, डॉक्टर इमरान मिर्जा, उदयपुर प्रधान इस्लामुद्दीन, मुफ्ती शाने आलम , खालिद हुसैन आदि बहुत से लोगो ने मुख्य रूप से मौजूद रहकर मरहूम माँ की मगफिरत के लियें अल्लाह से दुआये खैर की।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

