10:07 am Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में बदायूं स्टैंड महाराजा ढावा के निकट दशहरा के पावन पर्व पर मां पूर्णागिरी प्रापर्टी ग्रुप की तरफ से एक भंडारे का आयोजन किया गया

बिल्सी
नगर बिल्सी में बदायूं स्टैंड महाराजा ढावा के निकट दशहरा के पावन पर्व पर मां पूर्णागिरी प्रापर्टी ग्रुप की तरफ से एक भंडारे का आयोजन किया गया। जिसका आयोजन मुख्य अतिथि बिल्सी के जन प्रतिनिधि विधायक हरीश शाक्य के हाथों फीता काट कर शुभारंभ किया गया। भंडारे का शुभारंभ होते ही प्रसाद लेने की लिए भक्तों की लंबी लंबी कतारें लगने लगी । बिल्सी क्षेत्र के सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और लोगों जानकारी देते हुए बताया कि आमव्यक्तियो एवं गरीबों को भंडारे के माध्यम से खाना खिलाना बहुत ही सराहनीय कार्य है।जो कि मां पूर्णागिरी प्रापर्टी ग्रुप के लोग समय समय पर ऐसे अनेकों धर्म कार्य करते रहते है। जो कि समाज के लिए बेहतर संदेश है । इस मौके पर पूर्व चैयरमेन ओमप्रकाश सागर, मां पूर्णागिरी प्रापर्टी ग्रुप के चेयरमैन दीपक चौहान,अमित वार्ष्णेय,सुमित वार्ष्णेय ,राहुल वार्ष्णेय,बॉबी सोमानी,संजीव खुशियां, ,नीलकमल, तेजप्रताप,आदित्य माहेश्वरी आदि भक्तगण मौजूद रहे।
दूसरी ओर तहसील क्षेत्र के ग्राम बांस बरौलिया में शनिदेव मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर शर्बत वितरित किया गया।
इस अवसर पर विकास माहेश्वरी,
आकाश तोमर, पुनीत तोमर, भोले, सोनू माहेश्वरी , अजीत तोमर आदि लोग, मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस