11:16 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी की मेंथा फैक्ट्री में मिलीं जली इंसानी हड्डियां फोरेंसिक जांच को भेजी

जांच के बाद पता चलेगा कि मुनेंद्र की है या किसी ओर की ?।

उझानी बदांयू 5 जून।

उझानी के बदांयू दिल्ली हाइवे स्थित गांव कुंडा नरसिंहपुर की मेंथा फैक्ट्री में 21 मई की रात आई तेज आंधी से लगी भीषण आग में जिंदा जले मुजरिया थाने के गांव बिचोला निवासी मुनेन्द्र की जली हड्डियों को आज मलवे से निकाल लिया गया। लेकिन यह जांच के बाद ही पता चलेगा कि मिली हड्डी मुनेन्द्र की है या किसी ओर की ?।

आज रात 9 बजे बदायूं से आई फिंगरप्रिंट एक्स्पर्ट व फोरेंसिक टीम ने आकर हड्डियों को प्लास्टिक के जार में एकत्र कर लिया वहीं घटना स्थल की वीडियो ग्राफी भी टीम द्वारा की गई। पुलिस इंस्पेक्टर नीरज मलिक व मुनेन्द्र के परिजनों की मोजूदगी में फोरेंसिक टीम ने मलवे से हड्डियां इक्ट्ठा कर अपने साथ ले गई। बताया कि फोरेंसिक जांच से मालूम किया जाऐगा आवश्यकता पडी तो डीएनए जांच के बाद ही पता चलेगा कि यह हड्डियां किसकी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस