12:16 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

सागरताल की दरगाह के उर्स के मौके पर पूर्व मंत्री आबिद रजा ने चादर चढ़ाई

आज दिनांक 05/06/2025 को विश्व प्रसिद्ध सागरताल की दरगाह पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने अपने साथियों के साथ चादर चढ़ाई व फूल अर्पित किए तथा पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने देश के हक में दुआ की।

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि सागरताल की दरगाह पूरे देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है।दरगाह पर सभी धर्मों के लोग (हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आदि) आकर मन्नते मांगते है और उनकी मन्नते पूरी भी होती है। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने दरगाह पर चादर चढ़ाकर दुआ की कि हिंदुस्तान में रहने वाले सभी लोग प्रेम से रहे, सदभावना बनाए रखें तथा सभी धर्मों के लोग मिलकर देश की तरक्की में अपना अपना सहयोग करें।

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के साथ मोहम्मद मियां, मोतशाम सिद्दीकी, अनीस सिद्दीकी, फरहत अली, अनवर खां सभासद व अन्य लोग मौजूद रहे।


विज्ञापन एक्सप्रेस