नरैनी बदायूं-सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में कार्यक्रम अधिकारी अनुमोल शर्मा के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइ ने पांच जून को पर्यावरण संरक्षण जन जागरूकता रैली निकाली।
रैली से कालिज परिसर में वृक्षारोपण को पर्यावरण संरक्षण पर गोष्ठी भी की गयी।इस अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर व्याख्यान देते हुए बताया कि जैव विविधता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी पर्यावरण सरंक्षण का बहुत अधिक महत्व है। पर्यावरण सरंक्षण सभी के सतत् विकास के लिए महत्वपूर्ण है। हमारे ग्रह को ग्लोबल वार्मिंग जैसे हानिकारक प्रभावों से बचाने के लिए भी पर्यावरण सरंक्षण महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर अश्वनी शर्मा, विपुल प्रताप सिंह यश पाल सिंह, सहित सभी स्वयं सेवक उपस्थित रहे।संचालन कार्यक्रम अधिकारी अनुमोल उपाध्याय ने किया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
