1:58 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

मेले का विरोध करने पर हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष को धमकी

बदायूं जनपद के अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा सखानू में लगने वाले मुस्लिम समाज के मेले का विरोध करने वाले अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिंह पटेल को मोबाइल पर धमकी दी गई है। बताया गया कि कॉल करने वाले व्यक्ति ने पहले मेला आयोजित कराने की वकालत की और बाद में मुकेश पटेल को बीजेपी का एजेंट बताकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

मुकेश पटेल, जो सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के भरकुड्यांवि गांव के निवासी हैं, ने इस मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने शासन स्तर पर पत्राचार कर सखानू में लगने वाले मेले की अनुमति न देने की मांग की थी। उनका कहना है कि यह मेला विदेशी आक्रांता सैय्यद सलार मसूद गाजी की दरगाह पर आयोजित किया जाता है, जो ऐतिहासिक रूप से विवादास्पद है।

उन्होंने धमकी भरे कॉल की रिकॉर्डिंग भी साक्ष्य के तौर पर संलग्न करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.