मदर एथीना स्कूल में शिक्षकों की शिक्षण प्रक्रिया को और अधिक श्रेष्ठ व रूचिकर बनाने हेतु ‘क्षमता निर्माण’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बदायूँ जिले के विविध स्कूलों के शिक्षकों ने भी प्रतिभाग किया। इस कार्यशाला में शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु सी0बी0एस0ई0 द्वारा ‘द ओम पब्लिक स्कूल’, बुलंदशहर से रिसोर्स पर्सन श्रीमान भूषण त्यागी एवं प्रोफेसर डॉ0 मौसम सिन्हा को निर्धारित किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य विषय था – ‘अधिगम परिणाम एवं शिक्षणशास्त्र’ (लर्निग आउटकम एंड पेडागोगीज़)। इस कार्यशाला में शिक्षकों को कक्षा-कक्ष में विद्यार्थियों हेतु शिक्षण सुगम व रूचिकर बनाने हेतु विविध नवीन तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके अलावा विषयों के इंटीग्रेशन के माध्यम से विषयों को रोचक और विद्यार्थियों हेतु सुगम ग्राह्य बनाना सिखाया गया।
विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने बताया कि इस प्रकार की कार्यशाला के माध्यम से शिक्षकों की शिक्षण प्रक्रिया को विद्यार्थियों हेतु अधिक प्रभावी तथा रूचिकर बनाने में सहयोग प्राप्त होता है जोकि वतमान में अत्यंत आवश्यक है। वर्तमान में विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान को रटाकर अथवा लिखवाकर नहीं सिखाया जा सकता बल्कि उनको नवीन तकनीकों के माध्यम से ज्ञान प्रदान करना आवश्यक है। अतः शिक्षकों को भी इस हेतु समय-समय पर अत्याधुनिक बनना होगा।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

