3:20 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

चार्ज संभालते ही थानाध्यक्ष ने ली पीस कमेटी की मीटिंग अगामी त्योहार बकरीद को शांतिपूर्ण ढंग मनाने की जनता से की अपील सीओ सिटी भी रहे मौजूद

कुंवर गांव । नवागत थाना प्रभारी वेदपाल सिंह ने रविवार को कुंवर गांव थाने का चार्ज संभाला है जहां उन्होंने सोमवार को क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की । जहां थाना प्रभारी वेदपाल सिंह ने कहा कि आने वाले आगामी त्योहार बकरीद को सभी लोग शांतिपूर्ण ढंग से मनाए । पशुओं की कुर्बानी करने के बाद उनके अवशेष एक जगह गढ्ढे में नष्ट किए जाएं उन्हें इधर उधर फेंक कर माहोल खराब न किया कहीं प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी नहीं की ऐसा करने वालों व क्षेत्र का माहोल खराब करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी ।सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय ने कहा कि गांवो में प्रधानी चुनाव का समय नजदीक है जिसको लेकर गांव में कोई भी गुटबंदी न करें शांति पूर्वक चुनाव लड़ें। गुटबंदी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।

इस मौके पर एसआई रामेश्वर सिंह,एसएसआई योगराज सिंह ,थाना स्टाफ व नगर चेयरमैन पति अरविंद कुमार , अनिल कुमार सिंह , रामशर्मा ,लवि शर्मा , एवं क्षेत्र के प्रधान मौजूद रहे ।

रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गाँव

विज्ञापन एक्सप्रेस