बिल्सी
नोडल अधिकारी आईएएस राजेन्द्र सिंह आज ब्लॉक अंबियापुर पहुँचे जहाँ उन्होंने ग्राम पंचायत अंबियापुर के पंचायत भवन में पंचायत सहायक से जन्म व मृत्यु के आवेदन जनरेट करवा कर देखें। इंटरनेट कनेक्टिविटी चेक की। पंचायत भवन में लोगों से पूछताछ की कि उनको सभी जन सुविधा प्राप्त हो रही हैं अथवा नहीं। जिनका उनको संतोषजनक जवाब मिला। उनके द्वारा अंबियापुर के संविलियन स्कूल के स्मार्ट क्लास शौचालय शौचालय में पानी की व्यवस्था टाइलीकरण बच्चों की पढ़ाई का शैक्षिक स्तर यदि की जांच की।बच्चों से पहाड़े सुने। अच्छे पहाडे सुनाने वालों को चॉकलेट के रूप में इनाम भी दिया।
उनके द्वारा आरसी सेंटर अंबियापुर का निरीक्षण किया गया। जल निगम की पानी की टंकी का निरीक्षण किया गया वह कार्य शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए ग्राम पंचायत के घरों में वाचन रूप से जाकर पानी की टंकी खोलकर पानी के प्रेशर इत्यादि की जांच की। जिसमें जल भराव व पानी का प्रेशर कम होने के कारण नाराजगी व्यक्त करी।
तत्पश्चात सीएचसी बिल्सी का निरीक्षण किया। प्रसूताओं से वार्ता की। वैक्सीनेशन करने व चेकअप करने वाले लोगों से बातचीत की। सुविधाओं का जायजा लिया।
इसके बाद ग्राम पंचायत पिण्डोल के जन आरोग्य केंद्र का निरीक्षण किया। वहां पर महिलाओं से बातचीत की। पंचायत भवन का निरीक्षण किया ।वहां के स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया।इस अवसर पर बीडीओ शैली गोविल ,चिकित्सा अधीक्षक डॉ अरविंद वर्मा समेत तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
