1:28 pm Saturday , 26 September 2026
BREAKING NEWS

विकलांग आश्रम में विकलांग बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

वजीरगंज समाचार

विकलांग आश्रम पुसगवां रोड वजीरगंज पर वजीरगंज निवासी राहुल सिंह बनकोटा बालों ने अपने पुत्र कुंज सिंह का 9 बां जन्म दिन विकलांग आश्रम में दिव्यांग बच्चों के साथ केक काट कर बड़े धूम धाम से मनाया। वहीं विकलांग आश्रम में विकलांग बेसहारा बच्चों को भोजन कराया व फल व मिठाई वितरित की।इस मौके पर समस्त आश्रम वासियों ने ईश्वर से दीर्घायु व स्वस्थ रहने की कामना की। जन्मदिन के उपलक्ष में आश्रम प्रभारी ठाकुर सुनीरा सिंह गौर जिला पंचायत सदस्य बगरैन ने मां बगलामुखी की तस्वीर देकर सम्मानित किया। और आश्रम अध्यक्ष उनीश पाल सिंह ने उनका बहुत बहुत आभार व्यक्त किया। बगला मुखी जन सेवा ट्रस्ट द्वारा राहुल कुमार सिंह को वृद्धा आश्रम के आजीवन सदस्य बनाया गया। इस मौके पर समस्त आश्रम वासी उपस्थित रहे ।

विज्ञापन एक्सप्रेस