6:26 pm Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्टर, दोनों गंभीर रूप से घायल

उघैती बदायूं
तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार दंपति को रौंद दिया।इस हादसे में दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में लेते हुए पिकअप वाहन को भी कब्जे में ले लिया है। वही गंभीर रूप से घायल हुए पति पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती में कराया दिया। जहां से हालत गंभीर होने पर दोनों को बरेली रेफर कर दिया। हादसा उघैती थाना क्षेत्र गांव सरेरा चौराहे के पास हुआ।जहां उघैती थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी संजीव कुमार पुत्र नेमचंद अपनी पत्नी निकिता के साथ बाइक से उघैती की ओर जा रहे थे।तभी तेज रफ्तार आ रही पिकअप वाहन बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां से हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी यूपी पुलिस में है और फिलहाल पति लखनऊ ट्राफिक में तैनात है वही पत्नी लखनऊ के गोमतीनगर थाने में तैनात हैं।फिलहाल छुट्टी लेकर घर आए थे।घर से किसी काम के लिए वापस जाते समय हादसा हुआ। हादसे में दोनों दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए।इस संबंध में उघैती थाना प्रभारी कमलेश मिश्रा ने बताया पिकअप वाहन की टक्कर से दंपति घायल हुए हैं। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पिकअप वाहन को कब्जे में लिया है।


विज्ञापन एक्सप्रेस