2:50 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

मुजरिया चोराहे के पास दिव्यांग युवक को अज्ञात वाहन ने रोंदा, मौत

बिल्सी बदांयू 30 मई

बदांयू दिल्ली हाईवे पर बीती रात मुजरिया चोराहे के समीप एक 25 बर्षीय दिव्यांग युवक को अज्ञात वाहन ने रोंद दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई।
घायल युवक को पुलिस ने बिल्सी सीएचसी में एडमिट कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसएचओ सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। अगर शिनाख्त ना हो सकी तो बदांयू मोर्चरी में शव को रखवा दिया जाऐगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस