वजीरगंज विकलांग आश्रम में बिसलपुर से अजीत वर्मा ने मदद कर की मानव सेवा
आज विकलांग आश्रम पुसगवां रोड वजीरगंज पर अजीत वर्मा बिसलपुर वालों ने आश्रम का निरीक्षण किया। और आश्रम पर रह रहे दिव्यांग बच्चों को शाम का नाश्ता कराया। और आश्रम के लिए खाद सामग्री एक दिन का राशन दान दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जो वृद्धा आश्रम बन रहा है मैं वृद्धा आश्रम का आजीवन सदस्य बनूंगा। और अपने बिसलपुर से आश्रम के आजीवन सदस्य बनाने का काम करूंगा। आश्रम अध्यक्ष उनीश पाल सिंह ने उनका बहुत बहुत आभार व्यक्त किया इस मौके पर समस्त आश्रम वासी उपस्थित रहे।
sarvesh sharma


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
