1:35 pm Saturday , 26 September 2026
BREAKING NEWS

बिसौली – जाम की समस्या पर सख्त हुए विधायक आशुतोष मौर्य, रोडवेज अधिकारियों को दिए निर्देश

बिसौली (बदायूं) बिसौली नगर में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक आशुतोष मौर्य ने बुधवार को सख्त रुख अपनाया। नगरवासियों की शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए उन्होंने रोडवेज अधिकारियों को निर्देश दिए। विधायक आशुतोष मौर्य ने बदायूं डिपो एआरएम अजय कुमार सिंह, बरेली डिपो एआरएम संजीव श्रीवास्तव तथा पीतल नगरी डिपो एआरएम प्रेम सुख को स्पष्ट निर्देश दिए कि बसें अब रोडवेज परिसर के बाहर न खड़ी की जाएं। उन्होंने कहा कि बस चालक अक्सर मुख्य सड़क पर ही बसें रोककर सवारियों को उतारते-चढ़ाते हैं, जिससे नगर में जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में बसों को रोड पर खड़ा किया गया तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से तत्काल प्रभाव से व्यवस्था सुधारने और रोडवेज परिसर के भीतर ही बस संचालन सुनिश्चित करने को कहा। नगरवासियों ने विधायक के इस कदम का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे जाम की समस्या में जल्द राहत मिलेगी।


विज्ञापन एक्सप्रेस