3:48 am Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल के ‘भाषा समर कैंप‘ में चला बंगाल का जादू

मदर एथीना स्कूल में ‘भाषा समर कैंप‘ के अन्तर्गत बच्चों को अनूठा अनुभव प्रदान किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत बच्चों को भारत के राज्य की भाषा, संस्कृति, इतिहास और खान-पान से परिचित कराया गया। जिसमें पहले दिन बच्चों को बांग्ला भाषा के अक्षरों और शब्दों को न कि पहचानना सीखा बल्कि पढ़ना भी सीखा, दूसरे दिन बंगाल के सांस्कृतिक स्थलों का वर्चुअल टूर तथा तीसरे दिन प्रशिक्षित नृत्य शिक्षकों द्वारा बंगाली लोक नृत्यों की मूल बातें सिर्खाइं तथा आज चौथे दिन बच्चों ने बडे़ उत्साह के साथ बंगाली पकवान बनाने की कला सीखी। बच्चों ने खाना बनाने की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लिया।
विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने बताया कि भारत विविध भाषाओं एवं संस्कृतियों का देश है जोकि विश्व में अपनी अनूठी पहचान रखता है। अतः विद्यार्थियों को अपने राज्य के साथ-साथ दूसरे राज्य की भाषा, संस्कृति एवं खान-पान को जानकर व अपनाकर ही अपने देश की इस विविधता में एकता के महत्व का बोध होगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस