9:08 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने महिला के परिजनों को विधायक ने सौंपा चार लाख का चेक

बिल्सी
बीती गुरुवार की रात को आई तेज आंधी से घर में लगा नीम का पेड़ गिरने से अनीता की मृत्यु हो गई थी, हादसे के दौरान अनीता अपने मकान में टीन के नीचे सो रही थी, तभी पेड़ गिर गया और दीबार के नीचे दबकर मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बिल्सी भाजपा विधायक हरीश शाक्य मृतिका के परिवार जनों से मिले और उन्हें हर संभव सरकार द्वारा मदद दिलाने का आश्वासन दिया था। जिस पर सोमवार को बिल्सी विधायक हरीश शाक्य उपजिलाधिकारी रिपुदमन सिंह के साथ सिद्धपुर चित्रसेन गांव पहुंचे और वहां पीड़ित परिवार को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि चेक के रूप में परिवारजनों को सौंपी और कहा कि भाजपा सरकार हर एक व्यक्ति के दुख सुख में साथ खड़ी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस