10:12 pm Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

दरगाह ए आलिया नजफ़ ए हिन्द में अंजुमन ज़ुल्फ़िक़ार ए हैदरी द्वारा सबील ए इमाम हुसैन अ.स का इनेकाद

बदायूँ| अंजुमन ज़ुल्फ़िक़ार ए हैदरी रजि० बदायूँ द्वारा 25 मई को दरगाह ए आलिया नजफ़ ए हिन्द, जोगीपुरा, बिजनौर में सबील ए इमाम हुसैन अ.स का पुरअसर आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी तादाद में अज़ादारों ने शिरकत की और सबील से तबर्रुक हासिल किया।

इस खास मौके पर अंजुमन के सदर जनाब मोहसिन अब्बास, सेक्रेटरी जनाब इक़रार अहमद ज़ैदी और HOD जनाब मून अब्बास साहब, जनाब डॉ अमीर अब्बास आब्दी, जनाब साइब रिज़वान मौजूद रहे। सभी ने ज़ायरीन की खिदमत करते हुए सबील के ज़रिए पैग़ाम-ए-हुसैनी को आम करने की कोशिश की।

अंजुमन के मीडिया प्रभारी ज़ैनुल इबा ज़ैदी ने जानकारी दी कि अंजुमन ज़ुल्फ़िक़ार ए हैदरी हर साल इमाम हुसैन अ.स की याद में ऐसे प्रोग्राम करती है और इस बार हिन्दुस्तान की मशहूर व मारूफ दरगाह ए आलिया नजफ़ ए हिन्द में जाकर सबील का इनकाद किया गया। यह दरगाह मौला अली अ.स से मंसूब है, जहाँ सालाना माजलिस ए अज़ा का आयोजन होता है।


अंजुमन के पदाधिकारियों ने सबील में आए हुए तमाम अजादारों का इस्तकबाल किया और उन्हें मक़सद-ए-इमाम से रूबरू कराया।

विज्ञापन एक्सप्रेस