उझानी बदांयू 24 मई।
नगर की पुरानी अनाज मंडी स्थित प्राचीन शिव राम मन्दिर पर अनंत लोकों के स्वामी, मृत्यु जिनकी दासी , देवाधिदेव महादेव के ज्योतिर्लिंग की प्राण प्रतिष्ठा के तहत् नगर भ्रमण ( शोभायात्रा ) सुबह आठ बजे निकाली जाएगी।
मंदिर के महंत पंडित दिनेश चंद्र पाठक ने बताया कि ज्योतिर्लिंग की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले 23 मई को शिव-परिवार की नवग्रह पूजन ,कलश स्थापना , गोरी गणेश कथा का आयोजन किया गया। आज ज्योतिर्लिंग का जलाधिवास,पुष्पधिवास किया गया।
कल भव्य फूल बंगला सजाने के साथ ही नगर भ्रमण सुबह आठ बजे से के उपरांत प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। तत्पश्चात कन्या भोज, ब्राह्मण भोज के साथ श्रृद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाऐगा। मंदिर के महंत श्री पाठक ने शिव भक्तों से अपील कि भारी संख्या में पहुंचकर बाबा महाकाल के दरबार का दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करें।


राजेश वार्ष्णेय एमके।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

