7:00 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

मन तरसत बिजली दर्शन को कोई तो राह दिखाओ ? 51 घंटे बाद मिल सकी विद्युत आपूर्ति

मन तरसत बिजली दर्शन को कोई तो राह दिखाओ?

51 घंटे बाद मिल सकी विद्युत आपूर्ति

विधायक के आदेश के बाद 2 एक्सईन के साथ लगा था स्टाफ
बिल्सी
नगर में थोड़ी तेज हवा चलने पर बिल्सी-उझानी मार्ग की मुख्य लाइन ब्रेकडाउन में चली जाती है और इसको ठीक करने में विद्युत विभाग को कभी 38 घंटे तो कभी 51 घंटे लग रहे है।जिस कारण पूरी बिल्सी लगातार दो बार अंधकार में डूब गई और लोग पानी की एक एक बूंद को तरस गए।कुछ लोगो ने तो सौर ऊर्जा और जनरेटर का सहारा लेकर काम चलाया जबकि जिनके पास संसाधनों की कमी है वे अंधकार में ही समय काटते नजर आए और विद्युत विभाग को कोसते नजर आए।सोशल मीडिया पर लोगो का विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर गुस्सा फूटा।लोग जनप्रतिनिधियों को भी कोसते नजर आए।बस नगर में एक ही चर्चा थी कि मन तरसत बिजली दर्शन को कोई तो राह दिखाओ?
कोई राह दिखाने वाला नजर नही आ रहा था।बस एक ही प्रश्न था कि बिजली कितने बजे आएगी?
जनसुनवाई के दौरान बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने आला अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए और जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने के दिशा निर्देश दे दिए जिनपर तत्परता दिखाते हुए फाल्ट को ढूंढने और पेड़ो की डालियों को काटने के लिये और सप्लाई बहाल करने के लिये दो एक्सईन सहित तमाम स्टाफ काम पर जुट गया और काफी मसक्कत के बाद 51 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
कुछ समय चलने के पश्चात बिजली घर मार्ग पर केबिल जल जाने से फिर आपूर्ति ढप हो गई।बिजली आने का लोग इंतजार करते रहे।रात्रि 11 बजे पुनः बिजली के दर्शन हुए किन्तु मात्र 10 मिनट को।लोग इंतजार करते करते सो गए।जब लोग नींद से जागे तो उन्हें बिजली के दर्शन करने को मिल सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस