2:03 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

बदांयू जनपद में बुधवार रात तेज आंधी-बारिश कहर बनकर आई, पेड गिरने से शहर समेत सेकंडों गांव की बिजली गुल

बदांयू 22 मई।
बीती रात जिले में आई आंधी बारिश कहर बनकर टूटी।
जहां आंधी से पुराने पेड़ धाराशाई है गये, इससे शहर समेत देहात के सेकंडों गांव अंधेरे में डूब गए। पुराने से पुराने दर्जनों पेड़ सड़क पर गिर गये। जिससे जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंचें पुलिस बल ने मौके से पेड़ों को हटवाया। कही कही पुलिस ने रूट डायवर्ट करवा कर वाहनों को निकाला।

बताते हैं कि देहात क्षेत्रों में कई मकानों की दीवार भी गिर गईं। करीब 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी और फिर बारिश होने के बाद पूरे शहर की व्यवस्था पटरी से उतर गई। पेड़ों के गिरने से सड़कों पर जाम लग गया। बिजली के खंबे टूटने से शहर से लेकर पूरे जनपद में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।


बुधवार रात नो बजे से शुरू हुई आंधी ने अफरातफरी मचा दी। करीब 50 मिनट तक आंधी, तूफान और बारिश से मौसम बदल गया। आंधी की रफ्तार करीब 60 किमी प्रति घंटे की रही। आंधी की रफ्तार ज्यादा होने के कारण बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। आंधी और बारिश ने हर किसी को परेशान कर दिया। झमाझम बारिश और ऊपर से बिजली की तड़तड़ाहट के साथ आई आंधी ने मौसम के तेवर तल्ख कर दिए।

बारिश ने गर्मी से तो राहत दे दी, लेकिन यह आफत बनकर आई। यातायात पुलिसकर्मियों ने व्यवस्था संभाली। गिरे होर्डिंग को एक किनारे में खड़ा किया गया।

बरेली कासगंज रेल यातायात लगभग एक घंटे प्रभावित रहा। इस दौरान सभी यात्री ट्रेन में ही बैठे रहे। तूफान थमने के बाद ही ट्रेन को रवाना किया गया।

खंभे टूटे, पेड़ों की शाखाएं टूटकर तारों के ऊपर आईं, तेज आंधी से शहर की बिजली हुई गुल
बुधवार रात आई तेज आंधी और बारिश के कारण शहर से लेकर देहात तक की बिजली गुल हो गई।50से अधिक विद्युत पोल टूटकर गिर गए, इस कारण उपभोक्ताओं को भी परेशान होना पड़ा।

तेज आंधी की शुरू होते ही एहतियात के तोर पर शहर से लेकर देहात क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को बंद कर दिया गया। तेज आंधी के कारण देहात और शहर दोनों जगह पर पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण रातभर कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही‌

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.