11:57 pm Tuesday , 18 August 2026
BREAKING NEWS

इस्लामनगर : -नगर पंचायत कार्यालय में श्री राम मूर्ति स्मारक अस्पताल बरेली द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा परीक्षण शिविर

इस्लामनगर : नगर पंचायत कार्यालय में गुरुवार के लिए बरेली के श्री राम मूर्ति स्मारक अस्पताल द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा परीक्षण शिविर लगाया गया। अस्पताल के चेयरमैन देवमूर्ति द्वारा लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए निःशुल्क कैम्प का आयोजित कराया गया। एसआरएमएस स्वास्थ्य परामर्श शिविर में लगभग 500 मरीजों ने पहुंचकर परामर्श लिया। कैम्प में डॉक्टर्सो ने अच्छी तरह से मरीजों को देखा और परामर्श भी दिया। निःशुल्क दवाओ का भी बितरण भी किया गया। कैम्प में एसआरएमएस की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा0 भूमिका रतिया, टी.वी दमा एवं श्वास रोग डॉक्टर धीरज कुमार, सर्जरी विभाग से डॉक्टर पार्थ अग्रवाल, बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रूबी, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रगति गुप्ता थीं।
कैम्प में ब्लड प्रेशर शुगर की जांच भी निःशुल्क की गई।
इस दौरान नगर पंचायत की चैयरमैन निशात मुशाहिद, बरिष्ठ लिपिक मोहम्मद फराज, अहसान, सरताज, मोहसिन, डॉक्टर यशवीर सिंह आदि का विश्वास सहयोग रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस