वजीरगंज बदांयू 22 मई।
वजीरगंज में चल रहे जीपीएल जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरे दिन का मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के बीच मैच खेला गया जिसमें रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के कप्तान योगेंद्र मोहन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स टीम की शुरुआत अच्छी रही और उनकी टीम ने शानदार 89 रन बनाए और अपने मात्र 4 विकेट ही गवाए
जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से की ओर से बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान अंकित सिंह ने 13 गेंदों में 35 रन बनाए और हिमांशु ने 1 रन, सचिन पाल ने 25 रन रचित 2 और ऋषभ 11 रन बनाए इसके जवाब में 90 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी रॉयल चैलेंज बेंगलुरु की खराब शुरुआत रही ओपनर बल्लेबाज़ शून्य रन पर अपने विकेट खोया अपनी ओर योगेंद्र मोहन 3, ईशांत 26,,आकाश 1, कृष्ण सोनी 5 रन बनाए बल्लेबाजी करते लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई इसके साथ ही मैच को आसानी से जीत लिया चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अंकित सिंह ने 13 गेंदों पर 35 रन बना कर फिर से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया।
इस मौके पर आयोजक सचिन अरहान, कुलदीप सागर, राहुल देव, मनोज, गौरव, विनय, अमित, रोहित, सुमित आदि मौजूद रहे।———————-*** जिला संवाददाता सौम्य सोनी


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com







