1:18 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने मोहल्ला चाहमीर में सीसी सड़क का शिलान्यास किया

मोहल्ला चाहमीर में छह लाख 55 हजार की लागत से सीसी सड़क व नाली निर्माण होगा

बदायूं। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष फात्मा रजा ने शहर के वार्ड संख्या 23 मोहल्ला चाहमीर में छह लाख 55 हजार 313 रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़क व नाली निर्माण का ईट लगाकर विधि-विधान के साथ शिलान्यास किया।
पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में बिना किसी भेदभाव के विकास की गंगा प्रवाहित की जा रही है। जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। नगर के प्रत्येक दरवाजे तक सीसी रोड पहुंचाने के लक्ष्य के साथ नगर के प्रत्येक वार्ड में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा हैं। कहा कि वार्ड संख्या 23 मोहल्ला चाहमीर में न्यू फैशन ब्यूटी सैलून से सचदेव भवन/ होली तिराहा तक सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य होगा।
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि पालिका बोर्ड का संकल्प है कि नगर की कोई भी खराब सड़क नहीं रहने दी जाएगी। नगर की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पालिका बोर्ड और जनता के सहयोग से नगर को सर्वाधिक विकसित, स्वच्छ और सुन्दर नगर बनाने के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने नगरवासियों से सफाई व्यवस्था व विकास कार्यों में सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया।
इस मौके पर वार्ड सभासद ग्रीश शुक्ला,जलकल अभियन्ता सतीश कुमार, सफाई निरीक्षक केशव गंगवार, निर्माण जेई कृष्ण गोपाल चन्द्र, जेई अमन, कार्यालय अधीक्षक खालिद अली, निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, महज बी, तमन्ना, प्रिया, सुगन्धा, नवीन कुमारी, नूर मोहम्मद, रवि शुक्ला, प्रमोद, प्रदीप, सौरभ पटेल आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.