9:49 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

बदांयू – एक बाइक पर चार-चार सवारी, खतरे में जान परिवहन विभाग कहां तक रखे ध्यान

।*****——————बदांयू 21 मई। जिलेभर में बिना हेलमेट लगाए एक बाइक पर तीन व चार सवारी बैठाकर चलना आम बात है। पुलिस भी इन पर सख्ती से कार्रवाई नहीं कर रही है। खुद लोग भी अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक नहीं हैं। बदांयू के सबसे व्यस्त चौक,चौराहों पर पुलिस मौजूद रहती है, लेकिन यहां दिनभर यातायात नियमों को धता बताते हुए बाइक, टाटा मैजिक, टेपों चालक गुजरते हैं। पुलिस चालान भी तब काटती है, जब अधिकारी अभियान चलाने के निर्देश देते हैं। मंगलवार दोपहर बाइक सवार जान जोखिम में डालकर आते-जाते दिखाई दिए।

———-**—

दोपहर 3 बजे बदायूं से बिल्सी जाने वाले मार्ग से एक बाइक गुजरी तो इस पर चार लोग बैठे हुए थे। चालक हेलमेट नहीं लगाए था। एक के हाथ में फोन था। इनको मोबाइल का ध्यान रहा, लेकिन हेलमेट भूल गए। पुलिसकर्मियों ने इन्हें रोकने की जरूरत नहीं समझी।

—————————————–

बरेली रोड पर दोपहर 3:50 पर एक बाइक पर दो महिलाओं और बच्चे को लेकर निकले युवक ने हेलमेट लगाना तो दूर बच्चे को बाइक की टंकी पर बैठा रखा था। ऐसे में अचानक बाइक को मोड़ना पड़ जाए या अचानक ब्रेक लगाने पड़ें तो बच्चे के साथ ही बाइक में बैठे अन्य लोगों की जान को भी खतरा हो सकता है।
——————————-

शाम 4 बजे उझानी हाइवे पर दो महिलाएं और एक बच्चे को लेकर निकले बाइक सवार युवक ने हेलमेट लगाने की जरूरत नहीं समझी। महिलाओं ने खुद को तो खतरे में डाल ही रखा था। साथ ही बच्चों को भी बाइक की टंकी पर बैठा रखा था।
——————————–

जिले में जनवरी से अब तक ट्रिपल राइडिंग पर करीब एक हजार लोगों के चालान किए जा चुके हैं। हादसों में कमी लाने के लिए अभियान के तहत लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। हेलमेट भी बांटे जा रहे हैं, साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालान की कार्रवाई भी की जा रही है। मगर लोग हैं कि हेलमेट लगाना शान के खिलाफ समझते हैं। वहीं तीन से चार लोगों को बाइक पर बैठाकर सफर करने से गुरेज नहीं करते।
————————-

विज्ञापन एक्सप्रेस