बिल्सी क्षेत्र के गांव बेहटा गोसाई में चल रहे बीजेपीएल -8 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दिल्ली टाइगर ने भिलोलिया लायंस 61 रनो को हरा दिया
इसमें दिल्ली टाइगर के कप्तान आयुष वाष्र्णेय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया पहले खेलते हुए दिल्ली टाइगर ने निर्धारित 12 ओवर में 9 विकेट खोकर 166 रन बनाए जिसमें आयुष वाष्र्णेय ने 10 रन वंश वार्ष्णेय ने 21 रन और नेम सिंह बघेल ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 62 रन बनाए भिलोलिया लायंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए समीर ने दो विकेट जयप्रकाश ने दो विकेट हरि सिंह और सत्यदेव ने एक-एक विकेट लिया
इसके बाद 167 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी भिलोलिया लाइंस ने 10 ओवर में 105 रन बनाकर ढेर हो गई जिसमें समीर ने 13 रन हरि सिंह ने 16 रन प्रदीप ने 34 रन धीरेंद्र ने 11 रन का योगदान दिया
दिल्ली टाइगर की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए आयुष वार्ष्णेय ने 3 विकेट नेम सिंह ने 3विकेट और विवेक और अजीम ने दो- दो विकेट लिए
इस प्रकार बेटा दिल्ली टाइगर टीम को 61 रनों से विजय घोषित कर दिया गया टीम की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नेम सिंह बघेल को शानदार 62 रन और तीन विकेट लेने पर उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया
इस मौके पर शुभम पूरी शोभित पुरी राधा कृष्ण गुप्ता छोटेलाल कश्यप सोहनलाल मौर्य सुमित गुप्ता पुलकित गुप्ता मोनू गुप्ता सुभाष चंद्र कृष्ण कन्हैया संदीप पुरी समोदपुरी विकास अंकित पंडित आदि मौजूद रहे
बिल्सी से अतुल वार्ष्णेय की रिपोर्ट
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
