8:29 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी में महारानी अहिल्याबाई की जयंती पर दौड प्रतियोगिता आयोजित

उझानी बदांयू 19 मई। महारानी आहिल्या बाई होलकर की 300 बी जयंती पर भारतीय जनता पार्टी महिला सशक्तिकरण के रूप मे मनाई गई।इस मौके पर बालिकाओं की मैराथन दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। दौड प्रतियोगिता का शुभारंभ केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने किया। एमजीपी कालेज के खेल मैदान पर आयोजित दौड प्रतियोगिता में अशर्फी देवी कन्या इंटर कालेज, महात्मा गांधी पालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने विजयी छात्राओं को सम्मानित भी किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी, अखिल अग्रवाल,राजीव गोयल, योगेश प्रताप सिंह, दिनेश गुप्ता,विवेक राष्ट्रवादी, संदीप सक्सेना,पवन वार्ष्णेय, प्रधानाचार्या श्रीमती बीरू, रानी सिंह पुंडीर, आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन एक्सप्रेस