बिल्सी बदांयू 18 मई।
बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम उलैया निवासी टिंकू सागर को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई, वह उलैया गांव के जंगल में अपने खेत पर सो रहा था। पीड़ित टिंकू ने अपने भाई के दोस्त पर हमला करने का आरोप भी लगाया है । टिंकू सागर ने बताया कि वह बीती रात खेत पर सिंचाई करने गया था और वहीं सो गया इसी दौरान उसके भाई और उसका दोस्त वहां आया और गोली चला दी। गोली उसके हाथ पर लगी ।शोर मचाने पर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को अस्पताल भिजवाया। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है आगे जो भी तथ्य आते हैं उसी आधार पर कार्यवाही की जाएगी।——********* अतुल वार्ष्णेय
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
