12:23 am Wednesday , 30 September 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में भारतीय हलधर किसान यूनियन ने बिजली के खिलाफ धरना दिया

बिल्सी बदांयू 18 मई।
बीती रात 10:30 बजे से भारतीय हलधर किसान यूनियन ने बिल्सी बिजली विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन चालू कर दिया । पिछले 24 घंटे से कस्बा बिल्सी में बिजली गुल पड़ी थी जिससे आहत होकर यूनियन ने धरना चालू किया ।उन्होंने जल्द से जल्द बिजली सप्लाई सुचारू करने को कहा और बिजली विभाग के खिलाफ नारे लगाए। इस मौके पर युवा जिला अध्यक्ष विवेक चौहान, जिला अध्यक्ष राहुल सोलंकी, प्रदेश सचिव बिजनेस सोलंकी, युवा जिला सचिव सूरज ,युवा जिला संगठन मंत्री प्रिंस महेश्वरी, युवा जिला महासचिव नीरज पंडित युवा नेता हर्ष यादव आदि लोग उपलब्ध रहे।——————-** अतुल वार्ष्णेय।

विज्ञापन एक्सप्रेस