10:36 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

स्काउ उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पू०मा०) शिक्षक संघ कार्यकारिणी का गठन

आज दिनांक 18 मई, 2025 को स्काउट भवन बदायूं में आयोजित दो दिवसीय अधिवेशन के अंतिम दिन उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पू०मा०) शिक्षक संघ, जनपद बदायूं की कार्यकारिणी का गठन किया गया, इसमें जिलाध्यक्ष प्रेमानंद शर्मा, जिला महामंत्री फरहत हुसैन, जिला कोषाध्यक्ष भुवनेश गोविल, जिला उपाध्यक्ष राजन यादव, मोहम्मद ज़ुबैर अहमद, विशाल मिश्रा, पूर्णिमा देवी, मोहर सिंह, नम्रता शर्मा, विजय कुमार व अकबर अली खान, जिला मंत्री अगरपाल, जिला संयुक्त मंत्री मोहम्मद विकार उद्दीन, नरेंद्र सिंह, अब्बास अहमद खान, सोमदत्त शर्मा, प्रदीप कुमार, आयोग गोयल, व कामिनी कोशल, जिला लेखाकार मोहम्मद आबिद, जिला ऑडिटर मोहम्मद अयूब, जिला मीडिया प्रभारी जमीर अहमद व आशीष माहेश्वरी, जिला प्रवक्ता मोहम्मद राशिद कादरी व सुधीर कुमार यादव का निर्विरोध सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उतर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ, के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का हर सम्भव उचित समाधान करने का संगठन प्रयास करता रहेगा। संगठन ने शिक्षकों की उचित मांगों को महानिदेशक, शिक्षा मंत्री एवं विभिन्न उचित स्तरों पर समय- समय पर उठाया है शिक्षक निर्भय होकर अपने कार्य में संलग्न हों पुरानी पेंशन पर बोलते हुए कहा कि ओपीएस से कम पार कोई समझौता नहीं होगा। शिक्षकों की पदोन्नति के संबंध में उन्होंने कहा कि शीघ्र प्रक्रिया शुरू होगी और 17140 और 18150 पर भी ज्ञापन दिया गया है। 2004 व 2005 में नियुक्त शिक्षकों व मोअल्लिम डिग्री धारकों को ओपीएस में शामिल करने के बारे में भी ज्ञापन दिया गया है। भविष्य में शीघ्र इनको इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक संगठन में आस्था रखें और सक्रिय सदस्य की भूमिका निभाएं। प्रदेश स्तर से हर तरह की हर संभव मदद की जाएगी। संगठन के प्रदेश महामंत्री नरेश कौशिक ने प्रेरणा एप के माध्यम से शिक्षकों थोपे गए कार्यों से शिक्षण कार्य में बाधा आ रही है उन्होंने आह्वान किया किया कि टैबलेट का प्रयोग कदापि ना करें। टैबलेट के द्वारा विभिन्न प्रकार का डाटा कार्य न किया जाए अपना शिक्षण कार्य पूरी मन योग से करें एवं बच्चों के हित में निरंतर कार्य करते रहें संगठन शिक्षकों की समस्याओं से अवगत हैं और उनको प्रदेश स्तर से दूर करने का प्रयास करता रहेगा। अवसर पर उपस्थित सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है सदैव बच्चों को सही मार्ग दिखाता है मुझे भी आप जैसे शिक्षकों ने शिक्षित किया है और मेरा मानना है कि दूसरों के सुख में ही हमारा सुख निहित है। मोटरसाइकिल चलाते वक्त हमेशा हेलमेट पहने परिवार की आपके ऊपर बहुत जिम्मेदारी है‌। यातायात के समय आपकी लापरवाही आपके परिवार पर घातक साबित हो सकती है इसलिए हमेशा वाहन चलाते समय का हेलमेट का प्रयोग करें । अच्छा सोचो -अच्छा होगा। विधायक जी द्वारा राज्यपाल व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों, सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं ब्लॉक से चयनित उत्कृष्ट शिक्षकों का प्रमाण पत्र, व मूमेंटो व शाल प्रधान कर सम्मान किया। कार्यक्रम में निवृत्तमान एआरपी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पूरे जनपद से हर ब्लॉक से पांच-पांच उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन कर उनको सम्मान पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर एडवोकेट महेश चंद्र सक्सेना,असरार अहमद, बीईओ बरेली मुकेश कुमार भारती, प्रेमानंद शर्मा, फरहत हुसैन, भुवनेश गोविल, राजन यादव, मोहम्मद ज़ुबैर अहमद, जमीर अहमद, अतीकुर्रहमान, श्रीमती कमलेश, मोहम्मद आबिद, विजय कुमार, अगर पाल, नम्रता शर्मा, जुनेद अहमद, मोहम्मद कामरान,विकारुद्दीन,अकबर अहमद खान, यतेंद्र कुमार, सुधीर यादव, विवेक जैन, मंडल अध्यक्ष दिनेश गंगवार, मंत्री अरविंद गंगवार, उपाध्यक्ष राकेश यादव आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस