बिल्सी तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग आयोजित किया गया ! स्वामी वेदानंद ने यज्ञ कराया ! यज्ञोपरान्त वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने कहा “समाज नेतृत्व चाहता है ! नेतृत्व करने वाला नेता होता है नेता जितना सदाचारी ईमानदार व अनुशासित होता है समाज उतना ही उत्तम होता है। स्वामी विनोदानंद ने कहा ” उत्तम व्यवहार ही मनुष्य को .श्रेष्ठ बनाता है ! जो लोग केवल अपने स्वार्थ के लिए ही जीते हैं वह पशुओं से भी निम्न श्रेणीके होते हैं मनुष्य शरीर पाकर परोपकार ना किया तो समझो जीवन व्यर्थ कर दिया ! इस अवसर पर अनिल कुमार सक्सेना ‘ राकेश आर्य,श्रीमती रक्षा आर्य,मास्टर साहब सिंह, तथा आर्य संस्कार शाला के बच्चे मौजूद रहे !
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
