12:23 pm Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में वाद – विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कराया

गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डा. सरला देवी चक्रवर्ती के निर्देशन में शिक्षाशास्त्र विभाग द्वारा शिक्षा में आईसीटी के गुण एवं दोष विषय पर वाद – विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया, जिसमें छात्राओं द्वारा शिक्षा में आईसीटी की उपयोगिता उसके दुष्परिणामों पर विचार व्यक्त किए गए । प्रतियोगिता के अंत में प्राचार्या जी ने छात्राओं को बताया कि आईसीटी का उपयोग शिक्षण और सीखने की प्रक्रिया को प्रभावकारी बना सकता है। हम ऑनलाइन कक्षाओं, ई- लर्निंग और शैक्षिक वीडियो के माध्यम से अपने ज्ञान के क्षेत्र में विस्तार कर सकते हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रीति वर्मा ने बताया कि आईसीटी के माध्यम से विभिन्न स्रोतों से बड़ी मात्रा में जानकारी तक पहुंचने में मदद मिल सकती है। डॉ. वंदना वर्मा ने बताया आईसीटी विभिन्न संस्कृति और स्थानों के शिक्षार्थियों और विशेषज्ञों के साथ बातचीत और सहयोग की सुविधा प्रदान करती है। असिस्टेंट प्रो. शालू गुप्ता ने बताया सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन विकर्षणों तक पहुंच छात्रों के ध्यान और सीखने में बाधा डाल सकती है। कार्यक्रम के अंत में असि. प्रो. शालू गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. प्रीति वर्मा एवं डॉ.वंदना वर्मा ने किया। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
जिला संवाददाता सौम्य सोनी

विज्ञापन एक्सप्रेस