10:43 am Tuesday , 18 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में बिजली की अव्यवस्थाओं को लेकर जनता में जनप्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश

बिल्सी बदांयू 17 मई। देश को आजाद हुए 75 बर्ष से ज्यादा हो गये। बिल्सी कस्बे में पहले बाहर आने जाने को रोडवेज डिपो को लेकर दिक्कत थी। रात 7 बजे के बाद बिल्सी कस्बा एक टापू में तब्दील हो जाता था। देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, मगर बिल्सी की जनता अपने को ठगा सा महसूस कर रही है।बदांयू जिले का व्यवसायिक दृष्टि से बिल्सी महत्वपूर्ण कस्बा है मगर बिजली की समस्या से फिर से टापू में तब्दील हो जाता है। उझानी बिजलीघर से आ रहे तारों में हल्की हवा का झोंका भी बिल्सी निवासियों पर कहर बनकर टूटता है, कल आई हल्की आंधी से ही शहर की विधुत सप्लाई 22 घंटे बाद भी सुचारू नहीं हो सकी। बीती रात नागरिकों की मच्छरों के काटने से बामुश्किल बीती कि चलो सुबह बिजली आऐगी मगर बिजली कर्मचारियों की टीम लगी होने के बाद भी व्यवस्था पटरी पर नहीं आई। बूंद-बूंद पानी को नागरिक इधर-उधर भटकने नजर आऐ। सारे लघु उद्योग धंधे चौपट पड गये। भीषण गर्मी में जनता को कोई राहत ना मिल सकी। ऐसा नहीं कि नगर की इस गंभीर समस्या की जानकारी जनप्रतिनिधियों को ना हो। मगर किसी को चिंता नहीं कि बिजली की इस गंभीर बीमारी से बिल्सी की जनता को निजात दिलाने को आगे आऐ। जनप्रतिनिधियों की इसी उदासीनता के चलते जनता में आक्रोश पनप रहा है। जो 2027 के चुनाव में भाजपा को महंगा साबित ना हो। अब भी कुछ नहीं बिगड़ा सिथ्ति बिजली विभाग के पेंच कसकर संभल सकती है। हम तो जनप्रतिनिधियों को बिल्सी के हालात देखकर यही कहेंगे — देर ना हो जाए कहीं देर ना हो जाए।————–* अतुल वार्ष्णेय।

विज्ञापन एक्सप्रेस