1:42 pm Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

नौतपा से पहले ही तपने लगा यूपी, बदांयू में 41 डिग्री के पास पहुंचा पारा

बदांयू 17 मई।
यूपी में नौतपा से पहले ही भीषण गर्मी का प्रकोप महसूस होने लगा है। 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है। इस दिन सूर्य का प्रवेश 9 दिनों के लिए रोहिणी नक्षत्र में होगा। ये 9 दिन गर्मी के लिहाज से सबसे भीषण माने जाते हैं।

25 मई से नौतपा शुरू होने जा रहा है लेकिन पूरी यूपी में अभी से ही गर्मी अपने चरम पर है। प्रदेश में अधिकतम तापमान का स्तर 45 डिग्री के पास पहुंच गया है। हालांकि अप्रैल के अंत में पारा 46 डिग्री को छू गया था। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में पारा 2 डिग्री तक और बढ़ सकता है।

सूर्यनारायण 25 मई को सुबह 3 बजकर 27 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके 15 दिन बाद सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में चले जाएंगे। ज्योतिषाचार्य राजेश शर्मा बताते हैं कि इस साल हिंदू संवत्सर के राजा सूर्य ही हैं। जब सूर्य वर्ष के राजा होते हैं तो उस साल भीषण गर्मी, अतिवृष्टि और अनावृष्टि की आशंका रहती है।

बीते 24 घंटों में बदांयू सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में अधिकतम पारा 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 दिन उत्तर प्रदेश में धूल भरी हवाएं चलेंगी। यहां अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है। सीमावर्ती जिलों में पारा 45 डिग्री के आसपास रह सकता है। इस दौरान हीट वेव्स का भी प्रभाव रहेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस