बिना तेरे मेरा जीवन,
लगे कितना अधूरा है।
जो तुम पास रहते हो,
हर लम्हा लगे पूरा है।
मेरी हर सांस में तुम हो,
मेरी हर आस तुमसे है ।
तेरी चाहत का मौसम है,
हर एहसास में तुम हो।
ना तुम बिन जी सकेंगे हम,
तुम बिन मर ना पाएंगे।
तेरी बाहों में रहकर के,
लगे सावन का झूला है ।
बिना तेरे मेरा जीवन ,
लगे कितना अधूरा है।
प्रियंका विवेक सिंह
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



