10:18 pm Tuesday , 29 September 2026
BREAKING NEWS

24 घंटे बाद मिला महिला का शव

सेल्फी लेते समय,पैर फिसलने से गुरुवार शाम सात बजे गिरी थी हज़ारा नहर में

बिल्सी
बीते गुरुवार की शाम बिल्सी निवासी शबाना को सेल्फी लेना भारी तब पड़ गया जब वह अपने पति और बच्चों के साथ कार से एटा जिले के मारहरा स्थित दरगाह से वापस आ रही थी।रास्ते मे पति पत्नी ने कई सेल्फी ली औऱ वीडियो बनाई।वापस आते समय जब शबाना कासगंज स्थित नदरई के पुल पर सेल्फी ले रही थी तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और शबाना मोबाइल सहित हज़ारा नहर में जा गिरी।पति शाने आलम द्वारा काफी शोर मचाया गया पुलिस को सूचना भी दी गयी लेकिन पानी के बहाव और नहर की गहराई के कारण शबाना का कोई भी अता पता नही चला।स्थानीय गोताखोरो को भी ढूंढने के लिये लगाया गया किन्तु कोई सफलता हाथ न लगी।अगले दिन शुक्रवार को लगभग 12 बजे बरेली से गोताखोर और स्टीमरों को बुलाया गया लेकिन काफी तलाश करने के बाद भी शबाना का कोई पता न चल सका।शाम के समय महिला का शव थाना एका जिला फिरोजाबाद में नहर में मिला।जैसे ही शव के मिलने की सूचना मिली स्टेट बैंक मार्ग स्थित बिल्सी में उनके घर पर परिवार में कोहराम मच गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

*अतुल वार्ष्णेय की रिपोर्ट*

विज्ञापन एक्सप्रेस